Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

शराब नीति मामला- केजरीवाल हाईकोर्ट में आज खुद रखेंगे पक्ष

Date:

 

नई दिल्ली–दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब घोटाले मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलील रख सकते हैं। यह मामला CBI की उस याचिका पर से जुड़ा है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को राहत देने के आदेश को चुनौती दी गई है।

 

रविवार को केजरीवाल और अन्य 22 पूर्व आरोपियों ने इस मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को मामले से अलग (रिक्यूज) करने की मांग की थी। आरोपियों ने मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की अपील की थी।

 

हालांकि इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि रिक्यूजल का निर्णय संबंधित जज ही लेता है। रिक्यूजल का मतलब होता है कि कोई जज संभावित हितों के टकराव, पक्षपात या निष्पक्षता पर सवाल उठने की स्थिति में खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...