Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

बठिंडा में बेटे ने की रिटायर SI की हत्या

Date:

 

बठिंडा–पंजाब में बठिंडउा में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक और बाइक बरामद की है।

आरोपी की पहचान हरसिमरजीत सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है, जो एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। मृतक सब-इंस्पेक्टर जैतो मंडी का रहने वाला था, लेकिन बठिंडा में वह किसी महिला के साथ रह रहा था और अपनी सारी कमाई उसी महिला को देता था। इसी कारण उसके बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का तीन महीने पहले देहांत हो चुका था। मृतक के नाम पर एक मकान था, जिस पर सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने कर्ज लिया हुआ था। हरसिमरजीत सिंह को शक था कि कर्ज का पैसा भी वह महिला को दे देगा।

डीएसपी सिटी 1 हरबंस सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 20 दिसंबर 2024 को बठिंडा के मुलतानिया रोड स्थित डीडी मित्तल टावर के सामने पंजाब पुलिस पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। वारदात उस समय हुई जब मृतक एक दुकान पर खरीदारी करने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...