Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 6 की मौत और 30 घायल

Date:

 

 

 

नेशनल : तमिलनाडु में शनिवार को पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में भयानक विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 6 कर्मियों की मौत हुई, जबकि लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि एक पूरा कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। इस घटना का जांच के दौरान यह पाया गया है कि रसायनों को मिलाते समय विस्फोट हुआ। हादसे के बाद मौके पर दमकल और बचाव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...