Wednesday, October 21, 2026
Wednesday, October 21, 2026

अमृतसर में बेटे ने कराई मां की हत्या:मकान नाम कराने को लेकर चल रहा विवाद, पैसे देकर कराया मर्डर, 3 आरोपी अरेस्ट

Date:

अमृतसर देहात में पिछले दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में चाौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, महिला के बेटे ने ही अपनी मां की हतया कराई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, चोरी किए गए सोने के जेवर और एक तार बरामद किया है।

बता दें कि, पिंड मोहन-भंडारियों में 14 मार्च 2026 को 65 वर्षीय परमजीत कौर अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद थी। दोपहर के वक्त निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री और मजदूर खाना खाने के लिए चले गए। जब वह वापस वापस लौटे तो परमजीत कौर मृत पाई गई। परमजीत कौर का गला घोंटा गया था और और सोने के आभूषण गायब थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो आरोपियों, हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, सोने के गहने और हत्या में प्रयुक्त तार बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह हत्या मृतका के बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमनदीप सिंह को नामजद किया और गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सुमनदीप सिंह का अपनी मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

वह चाहता था कि नया घर उसके नाम किया जाए, लेकिन मां के मना करने पर उसने किराए के हत्यारों को पैसे देकर मां की हत्या करवा दी। पुलिस ने बताया कि मामले में और पक्षों की भी जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...