Wednesday, September 30, 2026
Wednesday, September 30, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में प्रीमियम पेट्रोल रेट ₹2 तक बढ़े:नॉर्मल पेट्रोल पर असर नहीं;

Date:

पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य पेट्रोल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा। नए रेट आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। सभी जिलों में करीब दो रुपए ही रेट में इजाफा हुआ है।

पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। इंडियन बास्केट की कीमत तो 70 डॉलर से बढ़कर 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। प्रदेश में 3600 के करीब पेट्रोल पंप हैं।

प्रीमियम के दाम बढ़े, नॉर्मल पेट्रोल के रेट स्थिर: लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन व लक्ष्मी पेट्रोल पंप के मालिक अशोक सचदेवा ने कहा कि प्रीमियम के रेट बढ़ने से ज्यादा असर नहीं है। नॉर्मल पेट्रोल के रेट अभी स्थिर हैं। इजराइल-ईरान लड़ाई के 22 दिन हो चुके हैं और इंडिया में अभी रेट स्थिर हैं। उम्मीद है कि अगले दिनों में भी नॉर्मल के रेट स्थिर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related