Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

हिमाचल में बर्फबारी, 889 सड़कें और हजारों बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Date:

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान -6°C से -1°C के बीच रहा। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम -6.1°C तापमान दर्ज किया गया।

बर्फबारी के कारण हिमाचल में चार नेशनल हाईवे सहित कुल 885 सड़कें और 3 हजार से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। पाइपलाइन में पानी जमने से वाटर सप्लाई भी बंद हैं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।

इधर, उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद आज धूप खिली है। हालांकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर अभी भी 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है। चमोली के औली में बुधवार को लगभग 2 फीट बर्फ गिरी। राज्य में एवलांच का खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिख रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों में फिर से सर्दी और कोहरे का असर बढ़ गया है। यूपी के गोरखपुर में गुरुवार सुबह बारिश हुई। कल अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बारिश हुई थी।

बिहार के 5 जिलों में आज रात बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी। बुधवार को बिहार का भागलपुर 7.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से आंधी-बारिश का अलर्ट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related