Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

अजित पवार का पार्थिव शरीर घर लाया गया:अंतिम यात्रा कुछ देर में, शाह पहुंचेंगे; कल प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM का निधन हुआ

Date:

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर पुणे जिले के बारामती में काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया है। यहां परिवार के लोग, पार्टी नेता-कार्यकर्ता और अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा निकलेगी।

सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पवार के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बारामती आएंगे।

पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था।

हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related