Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर फायरिंग में शूटर गिरफ्तार

Date:

 

मोहाली–पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से विवाद के बाद चर्चा में आए म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

सीआईए खरड़ ने शूटर को गिरफ्तार किया है। वह काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ था। उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस की ओर से दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

11 दिन पहले रात करीब 10 बजे पिंकी धालीवाल के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। मोहाली सेक्टर-71 स्थित घर के बाहर छह से सात राउंड हवाई फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस द्वारा इलाके में लगाए गए कैमरों की रिकॉर्डिंग से एक बाइक जाती हुई दिखी है। इसमें दो लोग सवार थे। बाइक पर यूपी नंबर की प्लेट लगी थी। पता चला है कि एक सिक्योरिटी गार्ड से 1200 नंबर भी मांगा गया था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। हालांकि, आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related