Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

ग्रेटर नोएडा में हॉस्पिटल की लिफ्ट में 16 लोग फंसे:30 मिनट तक अटकी रही जान

Date:

 

गौतम बुद्ध नगर —ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल में देर रात लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर बंद हो गई। करीब 30 मिनट तक लोग फंसे रहे। कई बार हॉस्पिटल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों से बात की। लेकिन, कोई मदद नहीं मिल पाई। बाद में हॉस्पिटल प्रशासन ने चाबी से लिफ्ट खोलकर सभी को बाहर निकाला।

इस दौरान कई लोगों की सांस फूलने लगी। लिफ्ट में फंसे लोगों में बीमार, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। घटना का वीडियो सामने आया है। 26 मई का बताया जा रहा है।

वीडियो में एक युवक दिख रहा है। जो पीली टीशर्ट पहने हुए है। वो कह रहा-ये वीडियो यथार्थ अस्पताल का है। यहां लिफ्ट फंस गई है। हम लोग 30 मिनट से परेशान हैं। इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर रहे हैं।

लेकिन, कोई सुन नहीं रहा है। हम लोग किस दिक्कत में है। क्या ही बताएं। हमारे साथ कई मरीज हैं। लेकिन, अभी तक कोई मदद नहीं मिली। हमारे साथ कुल 16 लोग हैं। अस्पताल को सिर्फ अपने पैसों से मतलब है। अगर यहां कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। ये पूरी तरह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है।

हालांकि कुछ देर बाद अस्पताल प्रबंधन के लोग पहुंचे। दो फ्लोर के बीच में फंसी हुई लिफ्ट को चाबी से खोला गया। उसके बाद लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related