मुंबई—पुणे के जुन्नर इलाके में बुधवार रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 3 लोग घायल हो गए। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुणे रूरल के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि सुबह तकरीबन 3:30 बजे भीड़ अग्नि ज्योति लेकर तेजी से रेलिंग की तरफ से नीचे उतर रही थी। वहां पुलिस पहले से मौजूद थी लोगों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन तब तक लोग एक दूसरे पर गिर गए इसमे 3 के पैर मै चोट आई है एक का पैर मुड़ गया है और 2 लोग मामूली जख्मी हैं।
घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शिवाजी जयंती पर हर साल शिवनेरी किले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।


