Saturday, November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Date:

 

 

पंजाब: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं।

 

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। इस दौरान मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग सक्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। सचिवालय का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। फिलहाल पंजाब केसरी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related