Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

पंजाब में SAD कोर कमेटी की मीटिंग आज:लोकसभा चुनाव नतीजों पर होगा मंथन,

Date:

लोकसभा चुनावों में आए नतीजों के बाद आज शिरोमणि अकाली दल (SAD) की कोर कमेटी की मीटिंग होगी। मीटिंग पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में रखी गई। इसमें सभी जिलों के मेंबर मौजूद रहेंगे।

चुनाव नतीजों के बाद पार्टी की पहली मीटिंग है। पार्टी के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह सीमा ने बताया कि मीटिंग में चुनाव नतीजों पर मंथन होगा। साथ ही पार्टी द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा देश में चल रहे राजनीतिक हालातों पर भी मंथन होगा। उन्होंने इस संबंधी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे पोस्ट भी शेयर की थी।इस बार लोकसभा चुनाव में SAD अकेले चुनावी मैदान में उतरा था। क्योंकि उनकी भाजपा से गठबंधन को लेकर बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई थी। पार्टी ने सभी 13 लोकसभा सीटों उम्मीदवार उतारे थे। इसमें पार्टी को केवल एक सीट पर ही सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related