Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

पंजाब में ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग:5 सेकेंड में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर कई राउंड गोलियां चलाईं

Date:

पंजाब में लुधियाना के खन्ना में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की। 5 सेकेंड के अंदर युवक ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। घटना में ज्वेलर बाल-बाल बच गया। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है।

घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी हैं, जबकि 50 मीटर दूर जजों का रेजिडेंट एरिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोराहा के रेलवे रोड पर परमजीत ज्वेलर्स है। बुधवार रात करीब 8 बजकर 9 मिनट पर बाइक पर 2 युवक आए। उन्होंने चेहरे रूमाल से ढक रखे थे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक उतरकर शोरूम के सामने आया। उसने 2 पिस्टल निकाली और शोरूम की तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दी।गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाजार में सब सहम गए। शोरूम के अंदर बैठे लोग में नीचे होकर अपनी जान बचाने लगे। गोलियां लगने से शोरूम के शीशे टूट गए। अंदर सिर्फ 2 ही गोलियां गईं। अंदर बैठे ज्वेलर मनप्रीत सिंह मनी की जान बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related