Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

AAP विधायक आतिशी के VIDEO पर पंजाब में बवाल

Date:

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर पंजाब में विवाद बढ़ता जा रहा है। आतिशी पर दिल्ली विधानसभा के 6 दिसंबर के सेशन में सिख गुरुओं पर कथित अभद्र शब्दावली का आरोप है। ये आरोप पंजाब भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर आतिशी का एक वीडियो अपलोड करते हुए लगाया है।

पंजाब भाजपा के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ और वाइस प्रधान अश्वनी शर्मा ने इस वीडियो से पंजाब की आप सरकार को घेरा, जिससे विवाद तूल पकड़ता चला गया। अब 9 दिसंबर को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इसमें इकबाल सिंह के हवाले से दिल्ली के कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वायरल करने के आरोप लगाए हैं।

जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली भाजपा ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की है। दिल्ली भाजपा ने इस बात की शिकायत की है कि सदन के अंदर की कार्यवाही के आधार पर पंजाब पुलिस बाहरी राज्य में मामला कैसे दर्ज कर सकती है। भाजपा का मानना है कि यह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसे लेकर जालंधर सीपी के खिलाफ कार्रवाई की जा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related