Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अमृतसर में फिरौती के लिए ब्यूटी पार्लर पर अंधाधुंध फायरिंग:संचालिका को मारी गोली

Date:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के जंडियाला गुरु क्षेत्र एक बार फिर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इस बार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना एक ब्यूटी पार्लर का बनाया।

युवकों ने ब्यूटी पार्लर को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में पार्लर संचालिका के पैर में भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति ने छिप कर जान बचाई।

पार्लर पर फायरिंग करने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, पार्लर के शटर पर भी गोलियों के निशान बन गए है। पुलिस ने बड़ी मौके से बड़ी संख्या में खाली कारतूस बरामद हुए है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related