Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

रोहतक के युवक का फोन नंबर पोर्न साइट पर डाला, तंग आकर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Date:

रोहतक के एक युवक का फोन नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया। जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है। 2015 से आरोपी पोर्न साइट पर नंबर डाल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन अब फिर से फोन नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया है।

जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसका मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया। जिससे उसे बदनाम किया जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

शिकायत में बताया कि 2015 में भी उसने सिविल लाइंस थाने में आरोपी रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने फिर से अपना मोबाइल नंबर फेसबुक व अन्य गलत साइट्स पर डाल दिया। जिसके बाद 2018 में आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जब नंबर दोबारा पोर्न साइट पर डाला गया तो 21 में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related