Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस- कई जगह हड़ताल खत्म:आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन जारी, डॉक्टर्स बोले- हमें अभी तक न्याय नहीं मिला

Date:

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में देश में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कोलकाता में डॉक्टर्स शुक्रवार (23 अगस्त) को भी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हड़ताल वापस लेने के आग्रह को मानने से इनकार कर दिया है।

डॉक्टर्स का कहना है कि हम काम पर नहीं लौटेंगे, क्योंकि अभी तक न्याय नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय वाले हिस्से को टाल दिया है। हमें यह नहीं भूलेंगे कि हमारी बहन को न्याय दिलाना मुख्य लक्ष्य है।

वहीं, दूसरे डॉक्टर संगठनों जैसे यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (UDAF), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA), फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी हड़ताल खत्म कर दी।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हो गया था। जिसके विरोध में देशभर के डॉक्टर्स एसोसिएशन 11 दिन तक हड़ताल कर रहे थे।

इधर, मुख्य आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में है। जबकि, ट्रेनी डॉक्टर के फेलो डॉक्टर और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से CBI की पूछताछ जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related