Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

रेप पीड़िता ने राजा वड़िंग और सिमरजीत बैँस का किया विरोध

Date:

पंजाब- पंजाब के लुधियाना में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग और सिमरजीत सिंह बैंस का एक महिला ने जमकर विरोध किया। विरोध करने वाली महिला ने सिमरजीत सिंह बैंस पर रेप करने के आरोप लगाए हुए हैं।  बैंस इसी केस में जेल भी जा चुके हैं। महिला ने वड़िंग के कार्यक्रम के बाहर हंगामा किया और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला ने यहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह विरोध करती रही। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी राजा वडिंग गुरुवार शाम को लुधियाना की दाना मंडी के सेलिब्रेशन प्लाजा होटल में आए थे। यहां उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था। उनके साथ सिमरजीत बैंस भी थे। महिला पहले से ही उनके आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही राजा वडिंग व सिमरजीत बैंस पहुंचे तो महिला ने नारे लगाने शुरू कर दिए। । महिला ने यहां नारेबाजी कीऔर इसके बाद कहा कि कांग्रेस ने एक महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पार्टी में शामिल कर समूची नारी जाति का अपमान किया है। ये महिलाओं से धोखा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related