Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

मालीवाल की शिकायत पर केजरीवाल के पीए पर एफआईआर

Date:

दिल्ली-आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद सवातीमाली की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए पर एफआईआर की है।  पुलिस ने 354 ( छेड़छाड़), 323 (मारपीट), 506 (जान से मारने की धमकी) 509 (अभद्र कमेंट करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया।दरअसल मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस आप  सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर एमज पहुंची। मेडिकल होने के बाद मालीवाल तड़के 3.15 बजे एमज से निकलीं और 3:30 बजे अपने घर पहुंचीं।वहीं, मारपीट के आरोपी और सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के घर सिविल लाइन्स थाने की एक टीम को भेजा गया। हालांकि, वे अभी पंजाब में है, उनके दिल्ली लौटते ही पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार सुबह समन भेजा था। बिभव को आज 11 बजे आयोग के सामने पेश होना है। घटना 13 मई को हुई थी, इसके 3 दिन बाद गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...