Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

राहुल गांधी को उनकी ‘हिंदू विरोधी’ टिप्पणी के लिए संसद में थप्पड़ मारना चाहिए था- शेट्टी

Date:

 

राहुल गांधी के हालिया ‘हिंसक हिंदू’ भाषण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस सांसद को उनकी ‘हिंदू विरोधी’ टिप्पणी के लिए ‘थप्पड़’ मारने के लिए आह्वान किया है। मैंगलोर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शेट्टी ने सोमवार को मैंगलोर में राहुल गांधी के खिलाफ एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए निशाना साधा।

बीजेपी विधायक ने कहा कि वह (गांधी) हिंदू विरोधी नीति पर चलते हैं। उनके (राहुल गांधी) बयान पर गौर करें तो साफ है कि वह बहुत बड़े पागल हैं। संसद के अंदर ही उनके गाल पर तमाचा जड़ना चाहिए था। शेट्टी ने लोकसभा में विवादित भाषण देते हुए भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर भी निशाना साधा। शेट्टी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं। उस पागल को यह नहीं पता कि यदि भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोल दें तो गांधीजी भस्म हो जायेंगे।

वहीं, बीजेपी नेता ने राहुल गांधी के दौरों को लेकर दावा किया कि रायबरेली से सांसद, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, उन्होंने अपना फैसला उस क्षेत्र (धार्मिक) के आधार पर लिया है, जहां वे (राहुल गांधी) दौरा करते हैं, उन्का रवैया बदल जाता है। शेट्टी ने कहा कि जब वह (राहुल गांधी) गुजरात जाते हैं तो विपक्षी नेता भगवान शिव के भक्त बन जाते हैं। लेकिन, जब वह तमिलनाडु जाते हैं तो नास्तिक बन जाते हैं और केरल में वह धर्मनिरपेक्ष हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related