Wednesday, November 11, 2026
Wednesday, November 11, 2026

पंजाब में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 254 अधिकारियों के तबादले; 6 जिलों के DC भी बदले

Date:

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार रात जारी आदेशों के तहत कुल 254 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में 29 IAS और 111 PCS अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। छह जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) को भी बदल दिया गया है।

जारी आदेशों के मुताबिक, तबादलों में 25 तहसीलदार, 79 नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के 10 अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस फेरबदल में IAS अधिकारी दंपती भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इन छह जिलों के बदले गए DC

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार मोहाली में आदित्य डेचलवाल, रोपड़ में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसपचन को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 2024 बैच के नौ युवा IAS अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक विभागों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद हुई कार्रवाई

यह प्रशासनिक फेरबदल चुनाव आयोग के निर्देशों के बीच हुआ है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के मुताबिक, किसी भी अधिकारी को उसके गृह जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात नहीं रखा जाना चाहिए। इसके अलावा पिछले चार वर्षों के दौरान किसी एक जिले में तीन साल या उससे अधिक समय तक तैनात रहे अधिकारियों को भी वहां से हटाया जाना है।

DC से लेकर SHO तक नियम लागू

चुनाव आयोग के निर्देशों का दायरा केवल प्रशासनिक अधिकारियों तक सीमित नहीं है। इसमें DC, SDM, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और आबकारी अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के DIG, SSP, SP, DSP और थाना प्रभारियों को भी शामिल किया गया है।

आयोग ने सभी राज्यों को 30 नवंबर 2026 तक तबादलों की प्रक्रिया पूरी करके रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसका उद्देश्य चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तैनाती में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM भगवंत मान 16 नवंबर को पट्टी के गांव सभरा पहुंचेंगे, लोक मिलनी और रैली में होंगे शामिल

तरनतारन: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 नवंबर को...

पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ा

भाजपा पंजाब से नफरत करती है, इसीलिए वैज्ञानिक...