Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पंजाब का सबसे महंगा टोल तीसरे दिन भी फ्री, किसान बोले- लाठीचार्ज हुआ तो सरकार जिम्मेदार

Date:

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज तीसरे दिन भी फ्री रहेगा। किसान पिछले 2 दिनों से इस टोल पर बैठे हैं। कल प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने किसानों से मुलाकात भी की थी। दो दिनों में अब तक करीब 80 हजार वाहन फ्री टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं।

लोगों को करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स में बचत हुई है। किसानों ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि भले ही वे उनसे 1 महीने का समय ले लें, लेकिन धरना तभी खत्म होगा जब केंद्र सरकार उनकी मांग पूरी करेगी। किसानों की मांग है कि टोल प्लाजा पर पुरानी दर 150 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से ही टोल लिया जाए।

किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान आज आम जनता के लिए टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं। खुद किसानों के वाहन किसान कार्ड दिखाकर बिना टैक्स दिए आसानी से टोल प्लाजा से निकल जाते हैं, लेकिन आज किसान खुद जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

दिलबाग सिंह ने कहा कि आज आम लोगों को भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए ताकि देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा की बढ़ी हुई कीमत को कम किया जा सके। दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार टोल अधिकारियों से टोल परमिट दिखाने के लिए कहा है लेकिन अधिकारी परमिट तक नहीं दिखा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पिछले कुछ महीनों में इस टोल का परमिट रद्द कर दिया गया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...