Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

सीएम मान सभी जिलों के SSP के साथ करेंगे बैठक:नशे के खिलाफ जंग समेत कई मुद्दों पर बनेगी रणनीति

Date:

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। इसमें नशे के खिलाफ जंग समेत कई मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान सभी जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। हालांकि सीएम पहले ही साफ आदेश दे चुके हैं कि पुलिस को अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतना होगा। सीएम भगवंत मान करीब तीन महीने बाद सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बैठक की थी। हालांकि यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि सीएम ने चुनाव के चलते पूरे राज्य का दौरा किया है। इसके साथ ही सीएम को पुलिस को लेकर कई सुझाव और शिकायतें भी मिली हैं।

ऐसे में इस बैठक में उन बातों पर चर्चा की जाएगी। सीएम ने सोमवार को डीसी के साथ बैठक में साफ कर दिया है कि अगर किसी भी स्तर पर अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत मिलती है तो जिलों के डीसी और एसएसपी से जवाब मांगा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related