Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की हत्या

Date:

 

जालंधर—कनाडा के सरे में पंजाबी मूल के जसमन सेखों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सेखों ड्रग कारोबार से जुड़ा था। पुलिस ने उसकी पहचान पंजाबी मूल के 27 साल के युवक के रूप में की है। पंजाब से वह कब आया था और कब से ड्रग का कारोबार कर रहा था इसे लेकर सरे पुलिस जांच में जुटी है।

 

घटना शनिवार की है लेकिन पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया। 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। युवक को सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस ने कहा कि युवक पर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। उसके घर की कांच की खिड़कियां टूट गई हैं। घटनास्थल पर कांच और खून बिखरा मिला। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में हत्या ड्रग कारोबार में वर्चस्व के चलते की गई है। संभवतः ये हत्या ड्रग्स और गैंग्स से जुड़ी है।

 

पुलिस ने बताया कि सेखों शनिवार शाम लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर 15100 ब्लॉक 60 एवेन्यू के एक टाउनहाउस में रुका था। यहीं पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने मंगलवार को प्रेस रिलीज में घटना की जानकारी साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...