Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

हिमाचल ने एंट्री टैक्स बढ़ौतरी का फैसला लिया वापस

Date:

 

शिमला-हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच सीटर और 6 से 12 सीटर वाहनों पर बढ़ाया गया एंट्री टैक्स वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि अब पहले की तरह पांच सीटर वाहनों से 70 रुपए और 6 से 12 सीटर वाहनों से 110 रुपए ही एंट्री टैक्स लिया जाएगा।

 

इससे पहले राज्य सरकार ने पांच सीटर वाहनों पर एंट्री टैक्स 70 से बढ़ाकर 170 रुपए और 6 से 12 सीटर वाहनों पर 110 से बढ़ाकर 130 रुपए किया था। इस फैसले का पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में विरोध शुरू हो गया था।

 

खासतौर पर बॉर्डर एरिया में रहने वाले पंजाब के लोग सड़कों पर उतर आए थे। पिछले कुछ दिनों में कई जगह प्रदर्शन हुए, जबकि टैक्सी ऑपरेटर भी फैसले के खिलाफ नाराज थे। हिमाचल में भी इस निर्णय को लेकर विरोध देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...