Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

कनाडा में पंजाबी मूल की महिला की हत्या: यूट्यूबर-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी

Date:

 

लुधियाना–कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की महिला नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया।

कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related