Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

खामेनेई की आखिरी विदाई में अड़चन! अभी सुपुर्द-ए-खाक नहीं होंगे Supreme Leader

Date:

 

Ali Khamenei Funeral : ईरान के सर्वोच्च नेता 86 वर्षीय अली खामेनेई की अंतिम विदाई को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उनकी अंतिम रस्में आज रात 10 बजे से शुरू होनी थीं लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायली हमले की आशंका के मद्देनजर इसे फिलहाल टाल दिया गया है। प्रशासन जल्द ही अंतिम संस्कार की नई तारीखों का ऐलान करेगा।

 

अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई

बता दें कि अली खामेनेई की मौत अमेरिका द्वारा उनके दफ्तर पर किए गए भीषण बमबारी में हुई थी। इस हमले में ईरान के कई अन्य शीर्ष नेता भी मारे गए थे। पहले अमेरिका और इजरायल ने इसकी पुष्टि की जिसके बाद ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने भी आधिकारिक तौर पर उनके निधन और शहादत का ऐलान किया।

अंतिम संस्कार टलने की असली वजह

खामेनेई के अंतिम संस्कार को टालने के पीछे सबसे बड़ा कारण लाखों लोगों की सुरक्षा है। 1989 में खुमैनी के जनाजे में करीब 1 करोड़ लोग जुटे थे। आशंका है कि खामेनेई की विदाई में भी लाखों लोग तेहरान की सड़कों पर उतरेंगे। ईरान को अंदेशा है कि इस विशाल शोक सभा के दौरान इजरायल हमला कर सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती है। इसी ‘वॉर रिस्क’ के चलते इस्लामिक डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन काउंसिल ने कार्यक्रम आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...