Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाबी दुल्हन खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची

Date:

पंजाब के लुधियाना में एक दुल्हन विदाई के बाद खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची। उसने दूल्हे को भी बगल की सीट पर बैठा दिया। इसके बाद पूरी बारात दुल्हन वाली थार के पीछे-पीछे चलती रही।

रास्ते में दूल्हा हाथ जोड़कर ‘राम-राम घर पहुंचना है’ कहता दिखा। ससुराल पहुंचकर दुल्हन भारी भरकम लहंगे के साथ थार की ड्राइविंग सीट से उतरी। जिसके बाद दूल्हे के साथ उसका गृह प्रवेश हुआ।

दुल्हन की शादी में इस मोमेंट्स की हर कोई सराहना कर रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

दुल्हन के थार चलाकर जाने का 25 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें जैसे ही विदाई का समय आता है तो दुल्हन थार के पास जाकर खड़ी हो जाती है और दूल्हे को कहती है- बैठो, घर नहीं जाना।

इसके बाद दूल्हा लहंगे को संभालते हुए दुल्हन को थार की ड्राइविंग सीट पर बैठाता है। इसके बाद दूल्हा भी ड्राइविंग सीट के बगल में बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन मायके वालों को बाय-बाय करते हुए थार चलाने लगती है।

रास्ते भर में दूल्हा मजाक करते हुए कहता है कि राम-राम घर पहुंचना है। हालांकि इस दौरान दूल्हा हंसता हुआ भी नजर आता है। इसके बाद दुल्हन दूल्हे को कहती है कि कल से अब आपको बैक काउंटिंग शुरू कर देनी चाहिए।

इस पर दूल्हा कहता है- सीधी धमकी। इसके बाद दुल्हन थार लेकर ससुराल पहुंचती है। जहां दूल्हा उसके लहंगे को संभालते हुए नीचे उतारता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related