Monday, June 1, 2026
Monday, June 1, 2026

पंजाब के बच्चों ने बनाया पहला सिख रोबोट:ऊंची जगहों पर चढ़ सकता है,

Date:

पंजाब के मानसा के एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने पहला पंजाबी सिख रोबोट बनाया है। इसका नाम जॉनीज रखा गया है। स्कूल के 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने इसका रोड पर ट्रायल किया और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में स्टूडेंट्स बता रहे हैं कि उनका रोबोट ऊंची जगहों पर आसानी से जा सकता है। बम डिफ्यूज कर सकता है और आग तक बुझा सकता है। मानसा-बरनाला रोड स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स ने रोबोट का ट्रायल करने के दौरान कहा कि सभी बच्चों को इस तरह की खोजें करनी चाहिए ताकि आगे चलकर देश को टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया जा सके। बच्चों ने कहा कि ऐसी पहल कदमियां हर किसी को करनी चाहिए ताकि प्रैक्टिकल एजुकेशन का मियार ऊंचा हो सके।

स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया ये रोबोट बात को समझकर उसका जवाब दे सकता है। इसका ट्रायल दिखाते हुए स्टूडेंट्स पूछते हैं कि तुम्हारा नाम क्या है, तो रोबोट जवाब देता है कि मेरा नाम जॉनीज है।

स्टूडेंट्स ने बताया कि यह वहां भी जाकर काम कर सकता है, जहां पर इंसान नहीं जा सकते। इसमें कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं। जिससे ये आसानी के किसी भी काम को कर सकता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि पहला पंजाबी रोबोट बनाने लिए हमारा हौसला बढ़ाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related