Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाबी एक्टर

Date:

चंडीगढ–पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों और आम आदमी पार्टी के नेता करमजीत अनमोल सहित अन्य कई पंजाबी कलाकारों की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात हुई। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। करमजीत अनमोल ने बताया कि यह मुलाकात फिल्म उद्योग से जुड़े कई कलाकारों के साथ हुई थी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें फ़ोन कर हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए सब्सिडी देगी। मुलाकात के दौरान हरियाणा में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्मकारों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई।
आम आदमी पार्टी के टिकट पर फरीदकोट संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके पंजाबी गायक और फिल्म अभिनेता करमजीत अनमोल की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...