Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

विदेश में फंसे 4 पंजाबी नौजवानों की सकुशल वापसी, सुनाई आपबीती

Date:

 

गढ़दीवाला/ जाजा (टांडा) : पंजाब सरकार के प्रयास से ईराक में फंसे गढ़दीवाला इलाके के 4 पंजाबी नौजवानों की सकुशल घर वापसी से यहां उनके परिजनों में खुशी पाई जा रही है, वहीं नौजवानों द्वारा उनको सुरक्षित वतन वापस लाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का आभार भी व्यक्त किया है। इराक से लौटे इन 4 नौजवानों में से 3 नौजवान हलका उड़मुड़ टांडा के विभिन्न गांवों के हैं जबकि एक नौजवान आदमपुर जिला जालंधर का रहने वाला है। इस दौरान ईराक से सुरक्षित लौटे गुरप्रीत सिंह गांव कंधाला शेख, अवतार सिंह गांव मल्लेवाल एवं सुरजीत सिंह गांव रामदासपुर के रहने वाले हैं, जबकि अमरजीत सिंह गांव पाकलां आदमपुर जिला जालंधर का रहने वाला हैं।

ईराक से भारत लौटने के बाद इन 4 नौजवानों ने हलका विधायक जसवीर सिंह राजा गिल से उनके गढ़दीवाला दफ्तर में पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर हलका विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का धन्यवाद किया जिनके प्रयासों से यह नौजवान सुरक्षित अपने घरों पहुंचे हैं। इस दौरान हलका विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि इन नौजवानों ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सूचित किया था कि वह पिछले 6 महीनों से ईराक में फंसे हुए हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था और वह वहां किसी भी सूरत में सुरक्षित नहीं है।

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाबी नौजवानों की मदद करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई और केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और ईराक में भारतीय दूतावास से ईराक में फंसे इन 4 भारतीय नागरिकों की वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था।  विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने इन नौजवानों की मदद करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related