Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में एक बड़े अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था। जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप पंजाब में अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के इरादे से भेजी गई थी।

मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और हथियारों की सप्लाई चेन के साथ जुड़े सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...