Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

‘मावा धीयां सत्कार योजना’ के लाभार्थियों से सीएम मान की अपील, SIR फॉर्म भरकर बचाएं वोट और योजनाओं का लाभ

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मावा धीयां सत्कार योजना’ की लाभार्थी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अपना फॉर्म समय पर जरूर भरें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजकर अपना वादा पूरा किया है। अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए SIR फॉर्म भरें।

उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा नहीं करता, तो उसका नाम नई मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होने पर स्थानीय वालंटियर से संपर्क करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...