Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

Date:

 

जालंधर/चंडीगढ़ (: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य के मंत्रियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं और साथ ही बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों को भेजना शुरू कर दिया है और उनकी ड्यूटियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा दी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए मान सरकार द्वारा हरसंभव प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में सरकार ने कमेटियों का भी गठन किया था जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं।

राज्य की नदियों में आजकल जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इसे देखते हुए सभी डिप्टी कमिश्ररों को भी सरकार ने निर्देश भेजे थे कि वह प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। इसी संदर्भ में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और अब कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और लोगों को राहत सामग्री दी है। सरकार ने प्रभावित लोगों को खाने-पीने का राशन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कमिश्रर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं और लोगों के साथ तालमेल बनाए हुए हैं।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हम पूरी नजर बनाकर रखे हुए हैं और लोगों की मदद के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों का दिल काफी बड़ा है और प्राकृतिक प्रकोप के समय पंजाबी दिल खोल कर अपना योगदान डालते हैं। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बादल जमकर बरस रहे हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भी बादल फट रहे हैं जिससे नदियों में जल स्तर काफी बढ़ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...