Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

लुधियाना में पति से परेशान युवती ने किया सुसाइड:6 महीने पहले की लव

Date:

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में बिहार की रहने वाली युवती ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। युवती अपनी पति से परेशान थी। मार्च महीने में उसने बिहार से भाग कर युवक के साथ शादी की थी। युवती अन्य जाती की थी जिस कारण युवक के परिवार और गांव वालों ने काफी विरोध भी किया था, लेकिन युवक उसे भगाकर लुधियाना ले आया।
यहां वह शराब के नशे में उससे मारपीट करता था। पति की मारपीट से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने युवती का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिवार को सूचना दे दी। युवती की पहचान मुस्कान उर्फ शिल्पी के रूप में हुई है।

मृतका मुस्कान की मां शांति देवी ने कहा कि वह बिहार के गोपालगंज जिले के नया गांव की रहने वाली है। आरोपी अमित कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मुस्कान की किसी सहेली के जरिए उसकी पहचान हुई थी। इसी दौरान फोन पर वह एक-दूसरे से बातें करने लगे।

हमें जब पूरी बात का पता चला तो पहले हमने बेटी को समझाया लेकिन जब वह उसी से शादी करने की जिद करने लगी तो हमने उसी बात मान ली। अमित के परिवार से जब हमने बेटी की शादी संबंधी बातचीत की तो उन्होंने मना कर दिया। उन लोगों का कहना था की वह अपने बेटे की शादी अपनी ही जात-बिरादरी में करेंगे।

 

इसके बाद फिर अमित बेटी से बातचीत करने लगा। बेटी को उसने बिहार गांव से भगा ले गया और अपने गांव ले गया। जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वहां अमित के परिवार और बाकी गांव के लोगों उसे बुरा भला कहा और मारपीट की। हमारी बेटी वापस घर आ गई। कुछ समय बाद अमित मुस्कान को भगा कर लुधियाना ले गया।
मार्च महीने में हुई थी शादी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...