मोहाली–मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस की ओर से पूरे पंजाब में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस समय खरड़ में उपस्थित रहेंगे और प्रदर्शन में भाग लेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार इस बहाने गरीब लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है।
कांग्रेस ने पंजाब सरकार को ही घेरा
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पहले मनरेगा में 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देती थी। लेकिन भुगतान इसलिए रुके हुए हैं क्योंकि पंजाब सरकार अपना 10 प्रतिशत हिस्सा तक नहीं दे पा रही थी। अब हालात यह हैं कि कामों में भी कटौती कर दी गई है। इसका सीधा असर सड़कों की सफाई, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों पर पड़ा है।


