Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब CM की अकाल तख्त पर पेशी आज:जत्थेदार ने साढ़े 4 बजे बुलाया;

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (15 जनवरी) को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर तलब किया है। अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होंगे।

अकाल तख्त जत्थेदार ने CM भगवंत मान को पहले सुबह 10 बजे बुलाया था लेकिन कल (13 जनवरी) को सीएम के प्रोग्राम का हवाला देकर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे आने को कहा। हालांकि इसके जवाब में CM मान ने कहा कि उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वह सुबह 10 बजे ही अकाल तख्त में पेश होने पहुंचेंगे। अगर तब तक अकाल तख्त जत्थेदार नहीं पहुंचे तो CM को इंतजार करना होगा।

अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related