पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी 2 दिन शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार) पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया । वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 16 तारीख से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। जबकि अगले सप्ताह बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से बुधवार रात 10 बजे तक आने-जाने वाली कुल 22 फ्लाइटस कैंसिल हुईं। चंडीगढ़ से जाने वाली 6E681 (पुणे), 6E2113 (दिल्ली), 6E7413 (जयपुर), 6E5261 (मुंबई), 6E2315 (दिल्ली), 6E146 (लखनऊ), 6E627 (कोलकाता), 6E7743 (जयपुर), 6E6634 (बेंगलुरु), 6E2195 (दिल्ली), 5E5019 (मुंबई) फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।
इसी तरह चंडीगढ़ आने वाली 6E6448 (दिल्ली), 6E6552 (लखनऊ), 6E7414 (जयपुर), 6E6204 (मुंबई), 6E6506 (अहमदाबाद), 6E6252 (हैदराबाद), 6E242 (पुणे), 6E7742 (जयपुर), 6E7517 (धर्मशाला), 6E2196 (दिल्ली) फ्लाइट्स कैंसिल हुई।


