Thursday, June 25, 2026
Thursday, June 25, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: AAP 630 सीटें जीतकर आगे, कई नगर निगमों में बढ़त कायम

Date:

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती के बीच कई जगहों से नतीजे सामने आने लगे हैं। समाना नगर काउंसिल में करीब 35 मिनट की देरी से काउंटिंग शुरू हुई।

अब तक के रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यभर में सबसे आगे चल रही है और पार्टी 630 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कई इलाकों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि भाजपा फिलहाल पीछे नजर आ रही है।

नगर निगमों की बात करें तो मोहाली में AAP ने 15 में से 12 वार्ड जीतकर मजबूत बढ़त बनाई है। पठानकोट में कांग्रेस 5 सीटों के साथ आगे है, जबकि AAP को 3 सीटें मिली हैं। कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 सीटों पर जीत दर्ज की है।

अबोहर में AAP ने 6 और भाजपा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। बटाला में AAP 8 सीटों के साथ आगे चल रही है। मोगा नगर निगम में AAP ने 17 सीटें जीतकर बढ़त बनाई हुई है, जबकि बरनाला में भी पार्टी ने 17 में से 15 सीटों पर जीत हासिल कर दबदबा कायम किया है।

मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में AAP की जीत के बाद पार्टी समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और भंगड़ा डालकर जश्न मनाया। गौरतलब है कि पंजाब में निकाय चुनाव के लिए 26 मई को मतदान हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related