Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

जालंधर में 800 मकान गिराने की तैयारी:मंदिर, गुरुद्वारा-चर्च भी शामिल, 24 घंटे का टाइम; लोग बोले- 80 साल से रह रहे, कहां जाएंगे

Date:

 

पंजाब में जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में महिलाएं रो रही हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान सब चिंतित हैं, सहमे हुए हैं। कारण यहां के लगभग 800 घरों को गिराने के लिए पावरकॉम ने 24 घंटे का समय दिया है। आज कोर्ट में पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाएंगे।

 

पावरकॉम का दावा है कि यहां उनकी 65 एकड़ जमीन है। इस पर लोगों का कब्जा है। दैनिक भास्कर टीम अंबेडकर नगर पहुंची और यहां ग्राउंड रियलिटी जानी। चौगिट्टी से लद्देवाली फ्लाइओवर के ठीक नीचे ये घर बसे हैं। फ्लाइओवर के साथ संकरी टाइलों की सड़क इस नगर को मेन रोड से जोड़ती है।

 

अंबेडकर नगर में घुसते ही सुरजन सिंह से मुलाकात हुई। सुरजन ने कहा कि 1986 से बिजली बोर्ड के साथ केस चल रहा है। 2 बार हम केस जीत चुके हैं। चौथी पीढ़ी यहां पर रह रही है। करीब 800 घर यहां हैं। मुझे यहां 50 साल हो गए। एक-एक ईंट जोड़कर घर बनाए हैं। अब उजड़ जाएंगे तो कहां जाएंगे।

 

सुरजन ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे कहां जाएंगे। हम इंडिया में रह रहे हैं, कोई पाकिस्तान से थोड़े आए हैं। भगवंत मान सरकार से अपील करते हैं कि हमें बचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related