दिल्ली के अशोक विहार में रविवार सुबह 20 साल युवती पर एसिड अटैक हुआ। आरोपियों ने युवती के चेहरे पर अटैक करना चाहा था, लेकिन उसने बचने के लिए अपने बैग का सहारा लिया, इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर झुलसी पीड़ित को लोगों ने देशबुंध अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित मुकुंदपुर की रहने वाली है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है।
अटैक करने वालो में जितेंद्र नाम का शख्स भी शामिल है। वो काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। उससे एक महीने पहले बहस भी हुई थी। जितेंद्र भी मुकुंदपुर का रहने वाला है। हमले के दौरान जितेंद्र अपने दो साथी इशान और अरमान के साथ आया था। इशान ने अरमान को एक बोतल दी और उसने तेजाब फेंका। मैंने उसने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन मेरे दोनों हाथ झुलस गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के CCTV तलाशे जा रहे हैं।
आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि बहन की हालत गंभीर है और वह चाहते हैं कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। DU स्टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कहा- मैं अपनी बहन से मिला और उसने मुझे बताया कि आरोपी डेढ़ साल से उसका पीछा कर रहा था, और उसने बार-बार उससे दूर रहने को कहा था। इसके बावजूद वह उसके साथ बुरा बर्ताव करता रहा।


