Wednesday, November 18, 2026
Wednesday, November 18, 2026

अफ्रीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट करने का मामला: उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पांच साथी 11 पिस्तौलों और 191 कारतूसों सहित काबू

Date:

चंडीगढ़/तरनतारन, 15 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराधों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत, इथियोपिया से वांछित गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफ्रीदी को सफलतापूर्वक डिपोर्ट कर भारत लाए जाने के बाद, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान के दौरान इस आपराधिक नेटवर्क के पांच प्रमुख संचालकों को 11 अवैध पिस्तौलों और 191 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजयपाल सिंह निवासी गंडीविंड, तरनतारन; जसविंदर सिंह उर्फ मुंशी निवासी तलवंडी सोभा सिंह, तरनतारन; करनवीर उर्फ करण निवासी गांव कालेके, तरनतारन; रणजीत राणा निवासी गांव भोजोके, तरनतारन और रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गांव रुकनेवाला, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

बरामद किए गए हथियारों में पांच 9 एमएम पिस्तौल, पांच .30 बोर पिस्तौल और एक .32-बोर पिस्तौल शामिल है।

ये गिरफ्तारियां 8 नवंबर, 2026 को इथियोपिया से गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफ्रीदी को निर्वासित किए जाने के बाद उससे की गई पूछताछ के आधार पर हुई हैं। हिरासत के दौरान लगातार पूछताछ से कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए, जिनमें पंजाब में उसके गिरोह को संचालित कर रहे कई साथियों की पहचान और उनकी भूमिकाओं के बारे में जानकारी मिली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर 15 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे, जिनमें फिरौती के लिए की गई गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के इशारे पर सीमा पार से हथियारों की तस्करी में भी शामिल थे और इन हैंडलरों ने ही उक्त आरोपियों को पंजाब में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपा था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने, व्यापक आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा इसकी आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए, विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी), एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि 8 नवंबर को गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफ्रीदी को भारत वापस लाने के तुरंत बाद उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और उसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए विशेष जांच शुरू की गई थी।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि अफ्रीदी के खुलासों के आधार पर एजीटीएफ पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर शूटरों और उन्हें लॉजिस्टीकल संबंधी सहायता प्रदान करने वालों की पहचान करने, उनकी व्यक्तिगत भूमिकाएं स्थापित करने तथा उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अवैध हथियारों का पता लगाने के लिए खुफिया सूचनाओं पर आधारित जांच शुरू की। इसके बाद की गई जांच के आधार पर टीमों ने शूटरों के रूप में काम करने और विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देशों पर जबरन वसूली से संबंधित गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए लॉजिस्टीक संबंधी सहायता प्रदान करने वाले इन पांचों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने तेज की तैयारियां, सीआर पाटिल चंडीगढ़ पहुंचे

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव...