Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

जालंधर स्थित काजी मंडी में पुलिस की रेड, महिला सहित 2 गिरफ्तार

Date:

 

 

जालंधर : काजी मंडी में गांजा बेचे जाने की सूचना मिलने पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने वहां रेड कर 1 महिला समेत 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काजी मंडी में शरणो, सीमा, नीतू, सोनिया व शम्मो के अलावा 2-3 और लोग गांजा बेचते हैं, जिस पर पुलिस पार्टी ने वहां रेड कर ढोल्ला राम पुत्र रत्ती राम निवासी मकान नंबर-1172 भीम नगर काजी मंडी जालंधर तथा सीमा पत्नी सुनील निवासी तंदूर वाली गली भीम नगर काजी मंडी के रूप में हुई है।

 

उन्होंने बताया कि सीमा से 50 ग्राम व ढोल्ला राम से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी में 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 288 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उनसे और पूछताछ करने के लिए उन्हें माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

 

थाना प्रमुख मनजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि सीमा के खिलाफ थाना रामा मंडी में 2, ढोल्ला राम के खिलाफ थाना रामा मंडी में 2 तथा डवीजन नंबर-1 में एक मामला दर्ज है। एस.एच.ओ. ने कहा कि काजी मंडी व साथ लगते इलाकों में पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी हुई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related