Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

बड़ी खबर! दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहरुख खान और गौरी खान को जारी किया समन

Date:

 

नेशनल : दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के एक मामले में समन भेजा है। यह समन NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका पर जारी किया गया है। इस याचिका में उन्होंने ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

 

वानखेड़े का आरोप

समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज़ ‘The Bads Of Bollywood’** (18 सितंबर को रिलीज़) ने उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँचाया है। वानखेड़े का कहना है कि सीरीज़ में एक NCB अधिकारी का किरदार है, जो उन्हें दर्शाने की कोशिश करता है। उनका दावा है कि जिस तरह से इस किरदार को दिखाया गया है, वह उन्हें बदनाम कर रहा है और उनकी पेशेवर ईमानदारी पर सवाल उठाता है।

 

NCB अधिकारी ने की अदालत से गुजारिश

 

पूर्व NCB अधिकारी ने अदालत से गुजारिश की है कि शो के कंटेंट को मानहानिकारक घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शो रिलीज़ होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर क्षति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...