Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर में कब्जा हटाने पहुंची पुलिस, तनाव बढ़ा:

Date:

जालंधर शहर के लतीफपुरा में माहौल 3 साल बाद फिर तनावपूर्ण बन गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस बल यहां से कब्जाधारियों को उठाने के लिए पहुंचा। 1 घंटा चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कब्जा कर टेंट लगाकर बैठे लोगों को उठा दिया और उनके टेंट जब्त कर लिए।

पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं। इसके बाद पुलिस लतीफपुरा पहुंची। यहां पर बसे करीब 100 परिवारों के घरों को 2022 में ही प्रशासन ने खाली करवा लिया था। कुछ घरों को तोड़ा था जिसके बाद लोग टेंट लगाकर इस जमीन पर बैठे थे।

2022 में लोगों ने बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। इससे सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार पहले ही विरोध के स्वर दबा दिए। बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के चारों ओर वैरिकेडिंग कर दी। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related