Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

पेंगुइन कंपनी का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई:कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल गांधी ने संसद में दिखाई थी

Date:

 

पेंगुइन कंपनी का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई:कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल गांधी ने संसद में दिखाई थी

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर इसकी पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान आया है।

कंपनी ने कहा पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश (प्रकाशित) नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं।

कंपनी ने कहा- अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कंपनी की सफाई इसलिए आई, क्योंकि बुक की अनअथॉराइज्ड कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।

यह कार्रवाई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर सामने आई जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें दावा किया गया था कि किताब की प्री-प्रिंट कॉपी सर्कुलेट हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related