Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

PM मोदी आज पंजाब में:डेरा बल्लां में पंगत में लंगर खाएंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलेंगे, हलवारा एयरपोर्ट का भी उद्घाटन

Date:

 

जालंधर—PM नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। गुरु रविदास की जयंती पर PM रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी।

 

इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे।

 

इस मौके पर PM पंजाब के लिए 2 बड़ी सौगात देंगे। डेरा बल्लां से जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

 

PM के दौरे पर सीएम भगवंत मान के भी जालंधर पहुंचने की उम्मीद है। PIB की तरफ से जारी सूचना में सीएम के पहुंचने की भी बात कही गई है।

 

उधर, जालंधर BJP के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि सभी नेता प्रधानमंत्री मोदा का स्वागत करने आदमपुर एयरपोर्ट जाएंगे। पीएम को रिसीव कर वहां से उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related