Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

पाक जेल से रिहा 7 भारतीय नागरिक वतन लौटे:अटारी–वाघा पर भावुक दृश्य

Date:

 

अमृतसर—पाकिस्तान से रिहा होकर लौटे सात भारतीय नागरिक शनिवार को अटारी–वाघा सीमा के रास्ते सुरक्षित अपने वतन भारत पहुंच गए। इस मौके पर सीमा पर भावुक और सुखद दृश्य देखने को मिला, जब लंबे इंतजार के बाद परिजन अपने अपनों से मिले। अपने परिवार के सदस्यों को सकुशल लौटता देख कई लोगों की आंखें खुशी से भर आईं।

 

जानकारी के मुताबिक, रिहा किए गए सात भारतीय नागरिकों में चार फिरोजपुर जिले के, एक जालंधर, एक लुधियाना और एक उत्तर प्रदेश का निवासी शामिल है। इनमें लुधियाना जिले के गांव परजियां बिहारीपुर के दो युवक रतनपाल सिंह और हरिंदर सिंह भी शामिल हैं, जो करीब ढाई साल बाद अपने घर लौटे हैं। दोनों युवक विवाहित हैं और दिहाड़ी मजदूरी व खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस दौरान उनके बच्चे भी सीमा पर मौजूद थे, जो अपने पिता को देखकर भावुक हो गए।

प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ के दौरान ये सभी नागरिक अपने रिश्तेदारों, जमीन और पशुधन को बचाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में बहकर वे अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए। बाद में पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पाकिस्तानी कानून के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related