Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तानी वायुसेना अलर्ट

Date:

दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान ने घबराहट में राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी। उसकी तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक की। पीएम शहबाज शरीफ भी NSA और DG ISI के साथ देर रात तक बैठकें करते रहे।

वहीं ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय (FCDO) ने धमाके के बाद भारत के कुछ इलाकों में यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी की है। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि उसके नागरिक भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर राज्य में यात्रा न करें।

आज दिल्ली में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई।

अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे लाल किले के आसपास और पर्यटकों की भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और हर समय सतर्क रहें।

उधर फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि धमाका 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। फिलहाल धमाके की वजह और मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

फ्रांसीसी दूतावास ने दिल्ली में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाके और घटना स्थल से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही फ्रांसीसी यात्रियों से ‘फिल द आरियान’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने को कहा गया है, ताकि इमरजेंसी कंडीशन में उनसे संपर्क किया जा सके।

ईरान के दूतावास ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट पर शोक जाहिर किया है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा-

ईरान का दूतावास दिल्ली धमाके में मारे गए और घायल हुए भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम भारत सरकार और भारतीय जनता के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।

वहीं, मिस्र के दूतावास ने कहा कि अपनी जनता और सरकार की ओर से हम लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के लिए अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं और हम सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related