Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

5 जिलों के 6 बूथ पर EVM खराब:पप्पू यादव बोले- वोट चोरी के लिए EVM में गड़बड़ी हो रही

Date:

बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। किशनगंज समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर EVM खराब होने की वजह से वोटिंग देर से शुरू हुई।

जमुई के चकाई में बूथ 334 पर EVM खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, जानबूझकर EVM में खराबी की बात कही जा रही है। ताकि वोट चोरी हो सके।

दूसरे फेज में 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे।

20 जिलों की 45,399 बूथ पर वोटिंग हो रही है। इनमें 4,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की रात कार में हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई। इसके बीच हो रही वोटिंग को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील किया गया है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related